My Shelfari Bookshelf

Shelfari: Book reviews on your book blog

Thursday, September 10, 2009

हाथ से फिसलता वक़्त...


छोटी सी है ज़िन्दगी ...
फिर भी जाने क्यों लोग...
हाथ पे हाथ धरे ...
वक़्त कब करवट बदलेगा ....
इसका  इंतजार करते है... 

वक़्त अभी है आज जी लो ..
हर खवाहिश जो पूरी कर सको कर लो ...
कल किसने देखा है ....
फिर सिर्फ हाथ से वक़्त...
के फिसलने का गम  रह जाएगा ...

बीता वक़्त न कभी लौटा है ना कभी लोटेगा ... 
श्रुति मेहेंदले  10th सितम्बर  2009
फिसलता

Wednesday, September 9, 2009

भरोसा है उम्मीद पे,दुनिया इसी पे कायम है ..

ना जाने क्यों हम भी ...
खुले रखते है दिल के किवाड़ ....
चाहते है अपने प्यार को बसाना इसी दिल के घरोंदे में ....
भरोसा है उम्मीद पे, दुनिया इसी पे कायम है ....


ना जाने क्यों हम भी...
समज न  पाते कि जिसको माना है प्यार  ...
क्या वो बसायेगा बसेरा इस दिल के घरोंदे में ........
भरोसा है उम्मीद पे, दुनिया इसी पे कायम है ....

ना जाने क्यों हम भी..
चाहतो के पर लगाके उड़ते है जबकि हकीकत में..
 मुमकिन नहीं सभी ख्वाहिशे पूरी होना फिर भी........
भरोसा है उम्मीद पे,दुनिया इसी पे कायम है ..


फिर मै तो एक छोटी सी जान हु......


श्रुति मेहेंदले 9th सितम्बर 2009       

बस एक एहसास है जो......



जाने कैसे तुम से मुलाकात हुई और....... 

बस  एक  एहसास  है  जो,
अब  तो  दस्तक  दे  के  बस  गया  है,
जाने क्यों इस दिल में 

जाने कैसे तुमको ये दिल दे बैठे और....
बस  एक  एहसास  है  जो, 
अब  तो  मिटाए  ना  मिटे,
जाने क्यों इस दिल से 

जाने कैसे तुमसे एक कशिश सी  है और .........
बस  एक  एहसास  है  जो ,
अब  तो  समझाए  ना  समझे,
जाने क्यों इस दिल को  

जाने कैसे तुम में ज़िन्दगी उलझ सी गई है और.......
बस  एक  एहसास  है  जो ,
अब  इस  उलझन  में  भी  सुकून  है  पता ,
जाने क्यों इस दिल में 

श्रुति मेहेंदले  9th  सितम्बर 2009

ज़िन्दगी में कभी मुड़ के देखोगे तो...



जब हम मिले थे तो .....
साथ ना चलते हुए भी एक दुसरे के साथ थे ....

ना जाने कब पता ही नहीं चला ...
तुम न जाने क्यों आगे निकल गए .....

कभी तो बीते दर्द को याद करके ....
तो कभी आने वाले दर्द के एहसास से ...

तुम इस दर्द के बहाने मुझे भुलाना चाहो....
शायद ये मुमकिन भी हो .....

लकिन ज़िन्दगी में कभी मुड़ के देखोगे तो .....
मुझे ज़रूर इंतज़ार करते पाओगे ....

ये पयार ना होगा कम....
क्योंकि मैंने प्यार शर्तो पे नहीं किया .....  


श्रुति मेहेंदले  27th अगस्त 2009

Friday, September 4, 2009

ज़िन्दगी हर वक़्त इम्तिहान है लेती ......



ज़िन्दगी भी एक कशमकश है पहेलियों की ...
जाने क्यों हर वक़्त इम्तिहान है लेती ....

ज़िन्दगी ना जाने क्यों है पहेलियों का पिटारा ..
कभी रिश्तो की अनचाही पहेली तो ...
कभी समाज के खोखले रिवाजों की पहेली....

ज़िन्दगी ना जाने क्यों अक्सर इम्तिहान है लेती ...
तुम भी एक पहेली हो मेरी ज़िन्दगी की ...
जान क्या तुम भी लोगे मेरा इम्तिहान ....

Thursday, September 3, 2009

जाने क्यों लगता है तुम मेरे हो....


तुम मेरे हो,जाने क्यों फिर भी मेरे नहीं ....

जाने क्यों तुम ज़िन्दगी की ख़ुशी हो,
जाने क्यों फिर भी तुम मेरे नहीं ....

जाने क्यों तुम से है डोर जुडी ,
जाने क्यों फिर भी तुम मेरे नहीं ...

जाने क्यों तुम से है एक रिश्ता,
जाने क्यों फिर भी तुम मेरे नहीं ....

जाने क्यों लगता है तुम मेरे हो,
जाने क्यों फिर भी तुम मेरे नहीं....

क्या सच में तुम हो मेरे ?

Sunday, August 30, 2009

माँ जिसको मै मम्मा कहती..


माँ जिसको मै मम्मा कहती...

याद तो हमेशा करती हु तुमको ...

पर आज 29.8.2009 है कुछ खास ......

जनम दिन जो है तेरा आज ...


पता है मुझे की तू वापस नहीं आ सकती ...

ऐसे सफ़र पे चली गई है ...

जहा से कोई मुसाफिर मुड़ के ना आ सका ....


याद तो हमेशा करती हु तुमको मम्मा....


बस इस बात का सकून है की....

जिस सफ़र पे चली गई तुम उस सफ़र में

उस दर्द ( कैंसर ) से है तुझको छुटकारा ....


याद तो हमेशा करती हु तुमको मम्मा....


इंतजार के भी अपने दो पहलु है ....



इंतजार के भी अपने दो पहलु है ....
एक उम्मीद का तो दूसरा दर्द का ....

इंतजार की हद तो तब है जब ....
उम्मीद दामन छुडाने की कशमकश में हो और ...
तुम दर्द की चादर में लिपटे उम्मीद का दामन थामे रहो ....

इंतजार की इन्तहा तो तब है जब ....
उम्मीद ने दम तोड़ दिया है और....
तुम दर्द की चादर में लिपटे फिर भी इंतजार करो ....

इंतजार में हम दर्द के नशे में डूब....
नाउमीद से भी उम्मीद की अपेक्छा करते है ....

Saturday, August 29, 2009

बस इसे इमानदारी से निभाने की ज़रूरत है......

प्यार शर्तो का मोहताज नहीं ...
बस इसे इमानदारी से निभाने की ज़रूरत है...

ये एक एहसास है जो बस हो जाता है ....
जिसको किसी की मंजूरी की इजाज़त नहीं ...

प्यार तो सिर्फ एक इबादद है...
जब किसी से होता है तो ....
बिना किसी शर्त के होता है ....

इस बात को समझने के लिए ...
ज़रूरी है की किसी से आप खुद ...
बिना शर्त प्यार करो ....
भले वो किसी से भी हो ......

प्यार शर्तो का मोहताज नहीं ...
बस इसे इमानदारी से निभाने की ज़रूरत है.....

Monday, August 24, 2009

एक सुकून की ज़िन्दगी को तरसती नारी ....



एक सुकून की ज़िन्दगी को तरसती नारी ..
जिसकी अपनी ही व्यथा है न्यारी ...
रोज़ मरती है और रोज़ जीती है ...

कभी तो इस पुरुष प्रधान समाज में ...
अपने ही वजूद को साबित करने की..
जदोजहद में ...

कभी तो घर की चौखट के अन्दर ...
अपने ही अस्तित्व को समेटने की ...
कशमकश में

व्यथा और भी गंभीर होती है ...
जब नारी ही नारी को परखती है ...
अपनी ही अलग अलग कसौटी पर ...

जाने कब ये सिलसिला ख़त्म होगा...
रोज़ मरने का और रोज़ जीने का ....

एक सुकून की ज़िन्दगी को तरसती नारी ...
श्रुति मेहेंदले 

Thursday, August 20, 2009

ख्वाहिशो की उड़ान को समज पाना मुश्किल है..

ख्वाहिशो की उड़ान को समज पाना मुश्किल है...

यहाँ इन्सान इन्सान को समज नहीं पता ....
ये तो बस ख्वाहिशो की उड़ान है....
जहा रोज़ इन्सान अपनी ही ...
उम्मीदों के पर काटने को मजबूर है ...
ये तो बस ख्वाहिशो की उड़ान है...

ख्वाहिशो की उड़ान को समज पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है..

Wednesday, August 19, 2009

ये सफ़र इक नया सा ...

ये सफ़र इक नया सा ....
कुछ लोग अपने से तो कुछ पराये से ....

ये राहे भी अब नयी सी .....
कुछ तो जानी सी और कुछ अनजानी सी ...

ये निघाहे मंजिल को तलाशती ......
कुछ पास आती तो कुछ ओझल होती ....

सफ़र तो चलने का नाम है ....
ये हमसफ़र का ही पता नहीं.....

Monday, August 17, 2009

कुछ अपने - कुछ पराये

कुछ अपने रिश्ते इस जनम के....
ना चाहते हुए भी कुछ पराये से .....
कुछ बेगाने रिश्ते जन्मो के .....
ना चाहते हुए भी अपने से.....


कुछ बंधन इस जनम के....
ना चाहते हुए भी कुछ पराये से....
कुछ अनजाने से बंधन जन्मो के....
ना चाहते हुए भी अपने से .....

Saturday, August 15, 2009

कुछ मीठी सी यादे है दिल में .....

कुछ मीठी सी यादे है दिल में ......
वो तुम्हारा आचानक से ज़िन्दगी में आना ..
फिर उस ना समज आने वाले अहसास का आना ...

कुछ मीठी सी यादे है दिल में ....
वो जिसको दोनों ने महसूस किया उस अहसास का आना ..
फिर उस ना समज आने वाले रिश्ते का आना ...

कुछ मीठी सी यादे है दिल में .....
वो एक दुसरे से बिना बात जुड़ने के अहसास का आना ..
फिर उस ना समज आने वाले अपनापन का आना ...

कुछ मीठी सी यादे है दिल में .....
वो घंटो एक दुसरे से बात करने की चाहत का आना ...
फिर उस ना समज आने वाली चाहत का आना ...

कुछ मीठी सी यादे है दिल में .....

Friday, August 14, 2009

ज़िन्दगी में

ज़िन्दगी में
कुछ लोग दिल के पास होते है ...
जाने क्यों वो कुछ खास होते है ...

ज़िन्दगी के
कुछ लम्हे दिल के पास होते है ..
जाने क्यों वो कुछ खास होते है ...

ज़िन्दगी की
कुछ बाते दिल को छु लती है ...
जाने क्यों वो कुछ खास होती है ....




Thursday, August 13, 2009

जाने कोई समज पायगा की नहीं ....

आज कल की भागती दुनिया में इंसानों के पास वक़्त कहा ......

जहा इन्सान की सिस्किय्यो की कीमत नहीं ...
ये दिल की गहराही से लिखे शब्दों की सिसकिया है .....
जाने कोई समज पायगा की नहीं ....


जहा इंसानियत की कीमत नहीं ....
ये तो फिर एक जज़्बात है दिल के ...
जाने कोई समज पायगा की नहीं ...


आज कल की भागती दुनिया में इंसानों के पास वक़्त कहा ......

Monday, August 10, 2009

तुमको कैसे समझाए की .....

तुमको कैसे समझाए की .....
जो तुमने ज़िन्दगी में बुरा वक़्त देखा था वो सच है ....
 लेकिन ये भी एक सच है की हर वक़्त एक जैसा नहीं होता..

तुमको कैसे समझाए की .....
हो सकता है तुमको ज़िन्दगी में गम मिले हो लोगो से ....
लेकिन ये भी एक सच है की हर इन्सान एक सा नहीं होता ...

तुमको कैसे समझाए की .....
जब दो लोगो को तकदीर मिलाती है तो कुछ खास होता है. ..
लेकिन ये भी एक सच है की एसा नसीब हर एक का नहीं होता .....

तुमको कैसे समझाए की ....
हम दोनों को तकदीर ने मिलाया है कुछ खास है ये ....
लेकिन ये भी एक सच है की इस बात को हम दोनों भी महसूस करे ....

तुमको कैसे समझाए की ......
रिश्ते सयोग से बनते है ज़िन्दगी में जो दिल के बहुत करीब होते है ...
लेकिन ये भी एक सच है की सभी इसको संजो के रख सके ये ज़रूरी नहीं .....

तुमको कैसे समझाए की .....
कभी कभी कुछ रिश्ते ऐसे भी होते है जिनका कोई नाम नहीं होता ...
लेकिन ये भी एक सच है की इन रिश्तो को निभा पाना हरेक की बस में नहीं ....


तुमको कैसे समझाए की ......

तुमसे कैसे कहे कि ......


तुमसे कैसे कहे कि ....
तुम मेरे क्या हो.....
तुमसे कैसे कहे कि ...
तुम को क्यों दिल आपना माने ....
तुमसे कैसे कहे कि .....
तुम से ही क्यों दिन शरू होता है ....
तुमसे कैसे कहे कि ....
तुम खुश रहो मेरी यही दुआ है ...

खुद को कैसे समझाए कि ........




खुद को कैसे समझाए कि ....

ना खुद पे चले जो़र कोई ......

ना चले तुम पे कोई जो़र....



खुद को कैसे समझाए कि  ......

तुम तो आपना मान चुके उनको ....

तुमको भी आपना माना है उसने .......



खुद को कैसे समझाए कि  .....

जो अपनापन महसूस किया दोनों ने .....

वो अपनापन आब क्यों नहीं दोनों में ....



खुद को कैसे समझाए कि  .......

मै तो नहीं बदली न मेरे एहसास ...

जाने क्यों बदले से एहसास है उनके ...



खुद को कैसे समझाए कि  ......

जब दिल से दिल जुड़ते है तो एक सा एहसास होता है ....


वक़्त के साथ क्यों बदल जाते है ये दिल के एहसास ....

खुद को कैसे समझाए कि ....

श्रुति मेहेंदले  6th अगस्त 2009   

Welcome to Sentiments

When we connect to any one it is the Sentiments we have with each other that is reflected